Azamgarh News: पांचवीं तक पढ़ाई, फर्जी डिप्टी एसपी बन करता था ठगी, गिरफ्तार
आजमगढ़, सितम्बर 19 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। गंभीरपुर थाना की पुलिस ने शुक्रवार को रानीपुर रजमो मोड़ के पास से फर्जी डिप्टी एसपी बन कर ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने शराब ठेका दिलाने के नाम पर 3.20 लाख रुपये की मांग की थी। 90 हजार रुपये नकद लिया था। पांचवीं तक पढ़ाई करने वाला गिरफ्तार आरोपी पुलिस की वर्दी पहन कर वीडियो काल कर लोगों को स्वयं को पुलिस अधिकारी बताता था। उसके पास से पुलिस की वर्दी पहचान पत्र और मोबाइल बरामद हुए। सिधारी थाना क्षेत्र के सादीसराय गांव निवासी रविप्रकाश ने 17 सितंबर को गंभीरपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। आरोप लगाया था कि संजय नामक व्यक्ति ने स्वयं को पुलिस का सीओ बताते हुए शराब का ठेका दिलाने के नाम पर 3.20 लाख की मांग की। 30 अगस्त को उसने 90 हजार नगद ले लिए थे। शेष रकम दो सितंबर तक देने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.