आजमगढ़, नवम्बर 1 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। कंधरपुर थाना थाना की पुलिस ने पशु तस्करी में प्रयुक्त ट्रक और कार को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर जब्त कर किया है। एसओजी प्रभरी संजय कुमार सिंह और कंधरापुर थाना की पुलिस ने संयुक्त कारवाई में 30 नवंबर 2025 को एक ट्रक सहित आठ प्रतिबंधित मवेशी को पकड़ा था। ट्रक के आगे एक कार रेकी करते हुए चल रही थी। पुलिस ने ट्रक और कार को कब्जा में लिया था। प्रकरण में विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि ट्रक के वाहन स्वामी विशाल निवासी मदारपुर पटैला थाना खुटहन जनपद जौनपुर, कार के वाहन स्वामी जान मोहम्मद निवासी पटैला थाना खुटहन जनपद जौनपुर हैं। दोनों वाहन प्रतिबंधित पशुओं के अवैध परिवहन एवं तस्करी की गतिविधि में प्रयुक्त पाए गए थे। कन्धरापुर पुलिस की प्रेषित आख्या और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की संस्तुति क...