Azamgarh News: पशुओं का इलाज कर पशुपालकों को किया जागरूक
आजमगढ़, अक्टूबर 14 -- Azamgarh News: शाहपुर। अहरौला ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत हसनाडीह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष अर्पित मौर्य ने किया। इस दौरान पशुपालकों, किसानों और ग्रामीणों को पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य तथा पशुपालन के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। पशुपालन को किसानों की आर्थिक समृद्धि का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल और बेहतर पशुपालन पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया गया। मेले के माध्यम से ग्रामीणों को पशुपालन के प्रति जागरूक करते हुए किसानों और पशुपालकों के हित में संचालित प्रयासों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर कन्हैयालाल निषाद, सर्वेश तिवारी, अमित श्रीवास्तव, राजन चौहान, अजय सिंह, बिरजानंद तिवारी और प्रधान लालचंद कनौजिया आदि मौजूद रहे। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.