आजमगढ़, सितम्बर 4 -- Azamgarh News: पवई (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के चकिया गांव में नाली को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार की सुबह एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी। मृत युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुर-बहू समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चकिया गांव निवासी वीरेंद्र पांडेय का पड़ोसी रामलाल शर्मा से नाली को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। उन्होंने अपने घर के पास ही पशुशाला का निर्माण कराया है। तीन दिन पूर्व रामलाल शर्मा की पशुशाला का गंदा पानी बहकर वीरेंद्र पांडेय के दरवाजे के पास पहुंच गया था। इस बात को लेकर विवाद हुआ था। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वीरेंद्र पांडेय के 30 वर्षीय पुत्र हरिओम पांडेय की पड़ोसी ...