Azamgarh News: पल्थी बाजार का ऐतिहासिक दो दिवसीय मेला धूमधाम से संपन्न
आजमगढ़, नवम्बर 8 -- Azamgarh News: दीदारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर तहसील क्षेत्र के पल्थी बाजार का ऐतिहासिक दो दिवसीय मेला धूमधाम से शनिवार को संपन्न हो गया। मेले में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में पूर्वांचल के नामचीन पहलवानों ने अपने दांवपेच आजमाए। पल्थी के ऐतिहासिक मेले में क्षेत्र के तिघरा, चरौवा, बिहटा, दरियापुर, डीहपुर, गुवाई, मीरअहमदपुर, सरावां, गद्दोपुर, हड़वां, समुद्रपुर, खदरा आदि दर्जनों गांवों से हजारों महिलाएं, बुजुर्ग एवं बच्चों ने मेले में विभिन्न प्रकार के झूले, आर्केस्ट्रा का जमकर आनंद लिया। वहीं, मेले में महिलाओं की चाट फुल्की जलेबी व मिठाई के अलावा बिसाता की दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिली। बच्चों ने गुब्बारे और खिलौनों की खूब खरीदारी की। मेले मे सुरक्षा व्यवस्था के लिए दीदारगंज थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, हल्का प्रभारी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.