Azamgarh News: पलिया माफी में सात करोड़ से बनेगा नया उपकेंद्र
आजमगढ़, अगस्त 14 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। फूलपुर विद्युत वितरण खंड के पलिया माफी गांव में करीब सात करोड़ रुपये की लागत से नया उपकेंद्र बनाया जाएगा। शासन से निर्माण की मंजूरी मिल गई है। जल्द काम शुरू कराया जाएगा। नया उपकेंद्र बनने से 25 से अधिक गांवों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। इसके साथ ही फूलपुर, बागबहार और बरईपुर उपकेंद्रों का भार कम होगा। पलिया माफी समेत आसपास के गांवों में वर्तमान में बरईपुर बिजली घर से बिजली आपूर्ति की जा रही है। बरईपुर के अलावा बागबहार और फूलपुर उपकेंद्र भी ओवरलोड हैं। जिससे उपभोक्ताओं को आए दिन लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से जूझना पड़ता है। लंबा फीडर होने से बिजली घरों पर अतिरिक्त भार बना रहता है। अधीक्षण अभियंता गौरव तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से नए बिजली घर की मांग की जा रही थी। ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.