आजमगढ़, अगस्त 5 -- Azamgarh News: सगड़ी (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में बिजली उपकेंद्र के पास सोमवार रात पेट्रोल और डीजल से भरे टैंकर में आग लगने से बीस फीट ऊंची लपटें उठती रहीं। दस हजार लीटर से अधिक पेट्रोल भरा होने के कारण टैंकर पलभर में शोला बन गया। हादसे में टैंकर में सवार तीन लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वे जिंदा जल गए। घटना के बाद आग इतनी विकराल हो गई कि आसपास के सात गांवों के लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि टैंकर की टक्कर से सड़क किनारे लगे बिजली के पोल का ट्रांसफार्मर गिर गया। ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से टैंकर ने आग पकड़ ली और कुछ ही पलों में पूरा वाहन धू-धूकर जलने लगा। बिजली उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल-112 की ...