Azamgarh News: परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया जागरूक
आजमगढ़, जुलाई 12 -- Azamgarh News: अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। विश्व जनसंख्या दिवस पर शनिवार को अतरौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लोगों को परिवार नियोजन का संदेश देकर आशा कार्यकर्ताओं ने जागरूक किया।ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान बिलारी (बढ़या) और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस की थीम 'युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को साकार करना, आज के लिए और भविष्य के लिए' रही। ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान के सचिव राजदेव चतुर्वेदी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों पर कोई निर्णय थोपना नहीं, बल्कि उन्हें सही जानकारी और परामर्श उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने परिवार और भविष्य से जुड़े निर्णय सोच-समझकर ले सकें। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: विश्व जनसंख्या दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.