आजमगढ़, अगस्त 18 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददता। जहानागंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी एक महिला के पित्त की थैली में पथरी के आपरेशन के चार माह बाद रविवार की शाम मौत हो गई। राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में उसका आपरेशन हुआ था। आपरेशन के बाद से महिला की हालत बिगड़ गई थी। तभी से उसका उपचार चल रहा था। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहानगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी 60 वर्षीया शारदा देवी पत्नी बलजीत राम को पित्त की थैली में पथरी थी। परिजनों ने महिला को राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में डॉक्टर को दिखाया। यह भी पढ़ें- Buxar News: महिला की मौत मामले में चिकित्सक व टीम के खिलाफ प्राथमिकी 13 अप्रैल को महिला का आपरेशन हुआ था, 27 अप्रैल को वह अस्पताल से घर पहुंची। परिजनो...