आजमगढ़, जुलाई 18 -- Azamgarh News: माहुल। अहरौला थाना क्षेत्र के रसूलपुर अहमदअली माहुल में प्रसूता की मौत के मामले में पुलिस ने नर्सिंग होम के डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं हंगामे के बाद डिप्टी सीएमओ डॉ. अलेंद्र कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पहुंच कर नर्सिंग होम को सील कर दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद आधी रात को परिजन पीएम कराने के लिए तैयार हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पवई थाना क्षेत्र के नाटी गांव निवासी ओम प्रकाश मौर्या की पत्नी करिश्मा मौर्य को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे 15 जुलाई को रसूलपुर अहमदअली माहुल बाजार स्थित शाहनाज मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया था। पति का आरोप है कि अगले दिन डॉक्टर ने ऑपरेशन के जरिए डिलीवरी कराने की बात कही और ऑपरेशन के बाद खून की आवश्यकता बताते हु...