आजमगढ़, जुलाई 10 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरौली टोडरपुर गांव में गुरुवार को सिंचाई के लिए नलकूप का स्वीच ऑन करते समय करंट से किसान झुलस गया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते कि तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरौली टोडरपुर गांव निवासी 59 वर्षीय जितेंद्र कुमार गुरुवार की शाम को खेत में धान लगाने के लिए पानी भरने के लिए गए थे। उनके खेत के पास में ही सरकारी नलकूप है। नलकूप का स्विच ऑन करते ही करंट से झुलस गए। आस-पास के लोग देख बचाव के लिए पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी। मौत की सूचनामिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत किसान के चार बेटी और दो बेटा हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...