आजमगढ़, सितम्बर 30 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जनपद की 15 साधन सहकारी समितियों (बी पैक्स) का कायाकल्प होगा। जल्द ही जर्जर सहकारी समितियों की तस्वीर बदली दिखेगी। भवन मरम्मत के साथ वहां आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कंप्यूटर, बिजली व्यवस्था, फर्नीचार आदि की व्यवस्था होगी। विभाग की ओर से जर्जर भवनों वाली समितियों को चिह्नित किया गया है। साथ ही जिन समितियों में शौचालय की सुविधा नहीं है, वहां नए शौचालयों का निर्माण कराने की भी योजना है। वर्षों पुराने और खस्ताहाल भवनों के कारण प्रभावित हो रहे समितियों के कामकाज को सुचारू करने के लिए सहकारिता विभाग ने सुदृढ़ीकरण की कवायद शुरू कर दी है। जिले में कुल 250 साधन सहकारी समितियां संचालित हैं। इनमें कई समितियों के भवन काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं। कहीं छत और दीवारें खराब हैं तो कहीं वर्...