Azamgarh News: पंडालों में दिख रही अनोखी छटा
आजमगढ़, अक्टूबर 20 -- Azamgarh News: आजमगढ़ , संवाददाता। नगर में विभिन्न स्थानों पर बनाए गए पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कहीं मां दुर्गा के अलग-अलग शृंगार श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं तो कहीं 51 शक्तिपीठ और मां के नौ स्वरूपों के दर्शन हो रहे हैं। पंडालों की भव्य सजावट और आकर्षक विद्युत झालरों से पूरा नगर भक्तिमय हो गया है। हर्रा की चुंगी स्थित नव युवक धर्म रक्षक दल और दलालघाट स्थित धर्म रक्षक प्राचीन दल के पूजा पंडालों में मां दुर्गा का प्रतिदिन अलग-अलग शृंगार किया जा रहा है। हर्रा की चुंगी के पंडाल में माता रानी की आंखें खुलने का दृश्य लोगों को आकर्षित कर रहा है। वहीं, जमीन पर लेटे कुंभकरण के खर्राटे भरने और सांस लेते समय पेट फूलने-पचकने का दृश्य देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। जालंधरी स्थित नव युवक रक्षक दल के पंडाल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.