Azamgarh News: पंचकुंडीय हरिहरात्मक महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
आजमगढ़, नवम्बर 3 -- Azamgarh News: जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के धरवारा ग्रामसभा स्थित बड़ादेव पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय 90वें श्री पंचकुंडीय हरिहरात्मक महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह होते ही परिक्रमा करने के लिए सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। काशी से पधारे वैदिक आचार्य पंडित कपिल देव शर्मा के वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा यज्ञ परिसर भक्तिमय हो उठा है। वहीं मुख्य यजमान श्री श्री 108 श्री लाल दास जी महाराज के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो रहे हैं। राष्ट्रीय मानस वक्ता श्री रामेश्वरानंद महाराज द्वारा प्रतिदिन शाम पांच बजे से रात्रि 10 बजे तक श्रीराम कथा का र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.