आजमगढ़, अगस्त 10 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर नौ दिन बढ़ने के बाद रविवार को स्थिर हो गया। वहीं डिघिया गेज पर खतरा बिंदु से 20 सेमी उपर नदी बह रही है, तो बदरहुआ गेज पर खतरा बिंदु से 38 सेमी नीचे नदी की धारा बह रही है। तटवर्ती क्षेत्रों में हो रही कटान से ग्रामीण दहशत में हैं। जलस्तर रविवार को स्थिर होने के बाद भी घाघरा नदी अपने तटवर्ती क्षेत्रों के गांव चक्की हाजीपुर, पर्शिया में कटान कर रही है। चक्की हाजीपुर, पर्शिया में खेती की भूमि घाघरा नदी तेजी से काट रही है। सहबदिया गांव में में खेती की भूमि काटते हुए नदी की धारा आबादी की तरफ बढ़ रही है। कटान को रोकने के लिए बाढ़ खंड द्वारा किये जा रहे बचाव के कार्य के बाद भी कटान अभी रुक नहीं रही है। अब तक दर्जनों किसानों...