आजमगढ़, सितम्बर 8 -- Azamgarh News: आजमगढ़। तरवां थाना की पुलिस ने नौकरी के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी करने और फर्जी नियुक्ति पत्र देने के आरोपी को पकड़ा है। रासेपुर निवासी संदीप जायसवाल ने आरोप लगाया कि दो माह पूर्व आरोपी नागेन्द्र यादव, डब्लू यादव निवासी कस्बा पहलवानपुर थाना तरवां, दीपक गोंड निवासी भड़सर थाना बिरनो जनपद गाजीपुर, वन विभाग में कार्यरत होने और असम राइफल्स में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 11 लाख रुपये लिए थे। कूटरचित नियुक्ति पत्र तैयार कर उन्होंने भेजा। आरोपियों ने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी अपने पास रख लिये। नौकरी दिलाने का झांसा देकर वादी को गुवाहाटी भी भेजा गया, लेकिन बाद में नौकरी नहीं लगी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी नागेन्द्र यादव निवासी कस्बा पहलवानपुर थाना तरवां को रासेपुर बाज...