आजमगढ़, नवम्बर 23 -- Azamgarh News: सठियांव,हिन्दुस्तान संवाद। सठियांव ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय लोहरा में शनिवार शाम एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें नैठी अैर सोनपार के बच्चों का दबदबा रहा। विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि डायट प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार यादव ने किया। प्राथमिक स्तर की पीटी प्रदर्शन में प्राथमिक विद्यालय सठियांव प्रथम ने पहला और प्राथमिक विद्यालय नैठी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग प्रतियोगिता में सोनपार और रघुनाथपुर खुझिया संयुक्त रूप से प्रथम रहे। वहीं बालक वर्ग में सोनपार के बच्चों ने बाजी मारी। कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता में बालक वर्ग में नैठी ने पहला और सठियांव प्रथम ने दूसरा स्थान हासिल किय...