Azamgarh News: नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन
आजमगढ़, अक्टूबर 23 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। पुलिस लाइन के खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 10 स्वर्ण, 13 रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 10 खिलाड़ियों का चयन ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ। गुरुवार को एसपी सिटी मानुष पारिक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। 10 एवं 11 अक्तूबर को आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रदेश की 22 जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया। आजमगढ़ पुलिस लाइन के 40 बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए 10 स्वर्ण, 13 रजत और चार कांस्य पदक प्राप्त किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 10 खिलाड़ियों का ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.