आजमगढ़, अक्टूबर 8 -- Azamgarh News: मुबारकपुर,आजमगढ़। मुबारकपुर नगर में स्थित डाकघर में दस दिन नेटवर्क न मिलने डाकघर का पूरा कार्य ठप हो गया। डाकघर में कार्य न होने से उपभोक्ता लेन देन नही कर पा रहे है। जिससे उपभोक्ता परेशान है।मुबारकपुर के पुरानी बस्ती में डाकघर से नगर सहित बीस गांवों से अधिक उपभोक्ता जुडे है। डाक घर में नेटवर्कि ग सस्टिम करीब दस दिन से खराब होने से लेने देने से लेकर अन्य डाक संबंधित कार्य पूरी तरह से बंद है। डाकघर जुडे उपभोक्ता लेन देने के लिए डाकघर का चक्कर लगा रहे हैै। डाकघर में तैनात अधिकारी,कर्मचारी ऊपर से नेट सस्टिम खराब होने की बात कर उपभोक्ता लौट रहे है। डाक अधीक्षक प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि सस्टिम खराब होने की सूचना पहले ही दे दी गई। बार बार विभाग के उच्चाधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...