Azamgarh News: नुक्कड़ नाटक में देखेंगे विज्ञान के चमत्कार
आजमगढ़, अक्टूबर 7 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर पीएम श्री परिषदीय विद्यालयों में प्रगति मेला, बाल उत्सव और मदर मेला का आयोजन किया जाएगा। इसमें विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक और कहानी लेखन जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिले के पीएम श्री विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अब पढ़ाई के साथ अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा। प्रगति मेले में बच्चे विज्ञान प्रोजेक्ट, गणित के खेल, कहानी लेखन-वाचन, अखबार निर्माण, कॉमिक्स और जलवायु परिवर्तन से संबंधित स्टॉल लगाएंगे। मीना मंच के तहत किए गए कार्यों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
बाल उत्सव सड़क सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबर और साइबर सुरक्षा से जुड़े पोस्टर लगाए जाएंगे। सामाजिक मुद्दों पर बच्चों की ओर से नुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.