Azamgarh News: नीलगाय को बचाने में पेड़ से टकराई कार, युवक की मौत, दो गंभीर
आजमगढ़, नवम्बर 9 -- Azamgarh News: बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। गंभीरपुर-मार्टीनगंज मार्ग पर बरदह थाना क्षेत्र के गोठांव गांव के पास रविवार रात करीब 9:30 बजे नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जौनपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बरदह थाना क्षेत्र के गोठांव गांव निवासी बालचंद्र यादव (40) पुत्र सागर यादव, चंदन बिंद (26) पुत्र अनिल और विजय मौर्य (32) पुत्र प्रीतम दीपावली के अवसर पर गांव से करीब दो किलोमीटर दूर स्थापित प्रतिमा स्थल पर गए थे। रात में तीनों कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोठांव गांव के पास अचानक सामने नीलगाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.