आजमगढ़, सितम्बर 4 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। कोतवाली थाना क्षेत्र के गुलामी का पूरा में बुधवार को निर्माणाधीन मकान की चौथी मंजिल से गिरकर राजगीर की मौत हो गई। लिफ्ट में उतर रहे करंट की चपेट में आने से झटका खाकर वह नीचे गिर गया। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर गांव निवासी 22 वर्षीय मनीष कुमार राजगीर का काम करता था। चार साल से शहर के गुलामी का पूरा मोहल्ले में चार मंजिला भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण सामग्री ऊपर पहुंचाने के लिए लिफ्ट लगी है। बुधवार शाम लिफ्ट में करंट उतर गया था। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: नर्मिाणाधीन मकान से गिर कर राजगीर की मौत मनीष लिफ्ट में सामान रख रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। झटका लगने से चार मंजिला भवन से नीचे ...