Azamgarh News: निर्देशों का करें शत, प्रतिशत अनुपालन : डीएम
आजमगढ़, अक्टूबर 22 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन को लेकर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को हरिऔध कला केंद्र में पोलिंग पार्टियों का द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सिंह ने पीपीटी के माध्यम से मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के कर्तव्यों और दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही निविदत्त मतपत्र, चैलेंज वोट और मतपत्र लेखा तैयार करने की प्रक्रिया को समझाया गया। प्रशिक्षण में निर्देशित किया गया कि मतदान प्रारंभ होने से पूर्व खाली मतपेटी को मतदान अभिकर्ताओं को दिखाना अनिवार्य होगा। पीठासीन अधिकारी प्रत्येक मतपत्र के पीछे सुभिन्नक चिह्न अंकित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.