Azamgarh News: निजी अस्पताल के मैनेजर को पीटा
आजमगढ़, सितम्बर 22 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। अतरौलिया थाना क्षेत्र के तेजापुर गांव के पास 12-14 लोगों ने निजी अस्पताल के मैनेजर को मारपीट कर घायल कर दिया। अंबेडकर नगर जनपद के हंसवर थाना क्षेत्र के महमदूपुर गांव निवासी जयचंद वर्मा एक निजी अस्पताल में मैनेजर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दो दिन पूर्व वे अस्पताल से घर जा रहे थे। अतरौलिया थाना क्षेत्र के तेजापुर पेड़ुका बाबा मंदिर के पास 12-14 लोगों ने उन्हें रोक लिया और पीटने लगे। विवाद होने पर आस-पास के लोग आने लगे। इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के विरुद्ध रिपार्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.