Azamgarh News: निजामाबाद में मुकुट पूजा के साथ शुरू हुई रामलीला
आजमगढ़, अक्टूबर 8 -- Azamgarh News: निजामाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। जनता इंटर कॉलेज निजामाबाद परिसर में बुधवार रात मुकुट पूजा के साथ ऐतिहासिक रामलीला शुरू हो गई। विघ्नहर्ता की वैदिक मंत्रों के बीच पूजा आराधना की गई। मुकुट पूजा पंडित हरिहर पाठक ने कराई। झाल-मंजीरा और मृदंग की थाप गूंजी और रामायणी दल ने गाइए गणपति जग वंदन... के साथ मानस के प्रसंगों में दोहों का गायन किया। रामलीला एक स्थान पर न होकर कस्बे के अलग-अलग स्थानों पर होती है। रामलीला की झांकी एक स्थान से दूसरे स्थान पर गाजे-बाजे के साथ चलती है। निजामाबाद के रामलीला में पंचमी के शोभा यात्रा का विशेष महत्व है। रामलीला के लिए जनता इंटर कॉलेज को अयोध्या, ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब को वशिष्ठ और विश्वामित्र का आश्रम बनाया गया है। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: तुलसी नगरी में मुकुट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.