Azamgarh News: नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजो ने उठाया लाभ
आजमगढ़, अगस्त 23 -- Azamgarh News: जहानागंज। एसकेडी लोटस वैली स्कूल में रविवार को भारत विकास परिषद के तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के एक हजार से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर नि:शुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। जरूरतमंद मरीजों की नि:शुल्क पैथोलॉजी जांच कराई गई, चिकित्सकों की सलाह के अनुसार नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। सुबह से ही शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग आने लगे थे, बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों सहित अन्य मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। चिकित्सा शिविर का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख रमेश कन्नौजिया ने किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश सिंह, कार्यक्रम के संयोजक एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन विजय बहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.