Azamgarh News: नाले में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान
आजमगढ़, सितम्बर 7 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। दीदारगंज थाना क्षेत्र के आदममऊ गांव के सिवान में शनिवार की शाम युवक की नाला में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव फेके जाने का आरोप लगाया है। मौकेपर पहुंची पुलिस ने जांच की, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दीदारगंज थाना क्षेत्र के आदममऊ गांव निवासी 25 वर्षीय अमरजीत चौहान कानपुर रहता था। वह 10 दिन पूर्व कानपुर से घर आया था। शुक्रवार की रात नौ बजे वह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी देखने के लिए घर से निकला। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। सुबह तक घर न पहुंचने पर परिवार के लोग परेशान हो गए, उसकी तलाश करने लगे, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। शनिवार की शाम गांव के सिवान में रोड के किनारे नाला में अमरजीत चौहान का शव मिला, शरीर पर चोट के निशान थे। शव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.