Azamgarh News: नाली निर्माण की मांग को लेकर तहसील में किया प्रदर्शन
आजमगढ़, सितम्बर 9 -- Azamgarh News: बूढ़नपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अहरौला विकास खंड क्षेत्र के मेहदवारा गांव में नाली निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को किसान यूनियन के नेताओं ने बूढ़नपुर तहसील में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर नाली का निर्माण शुरू कराए जाने की मांग की। किसान यूनियन के नेताओं ने कहा कि मेहदावारा गांव में नाली निर्माण न होने से जलनिकासी की समस्या विकट हो गई है। जलजमाव से गांव के रास्ते और लोगों के घरों के दरवाजे पर तीन फिट पानी जमा है। जलभराव के चलते अब तक तीन मकान ढह चुके हैं। जबकि अन्य मकानों के भी प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है। यही नहीं, गांव में संक्रामक रोग फैलने का भी डर बना है। नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने के बाद एक सप्ताह के भीतर नाली निर्माण कराने की मांग की। उत्तर प्रदेश किसान सभा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.