आजमगढ़, सितम्बर 30 -- Azamgarh News: अहरौला/शाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अहरौला थाना क्षेत्र के खजूरी गांव के पास अभयपुर-खजूरी मार्ग अहरौला माइनर में मंगलवार की सुबह 25 वर्षीय राजीगर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके सिर पर चोट के निशान हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतरौलिया थाना क्षेत्र के अगया जमीन अगया गांव निवासी 25 वर्षीय रामधारी उर्फ कुंदन राजगीर का काम करता था। पिता कालीचरन ने बताया कि सोमवार की शाम करीब चार बजे अपने मित्र के साथ घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को पिता जब थाने पर कार्रवाई को लेकर प्रार्थना पत्र देने पहुंचा तो पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल फोटो दिखाई। परिजनों ने उसकी पह...