आजमगढ़, सितम्बर 3 -- Azamgarh News: मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर बाज बहादुर गोसाई की बाजार नहर के किनारे बुधवार की सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मंगलवार की शाम युवक नहर के पुल पर बैठा था, असंतुलित होकर नहर में गिर जाने से डूब गया था। युवक की नहर में तलाश की जा रही थी। युवक का शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर बाज बहादुर गांव निवासी 29 वर्षीय सूरज कुमार पेंटिंग का काम करता था। मंगलवार की शाम को वह गांव के पास गोसाई की बाजार नहर पुलिया पर गांव लोगों के साथ बैठा हुआ था। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: मोरहर नदी में डूबने से युवक की मौत, 16 घंटे बाद बरामद हुआ शव इस दौरान वह असंतुलित होकर नहर में गिर गया। लोगों ने बचाव का प्रयास किए, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। ग्रा...