Azamgarh News: नहर के पानी से धान की फसल पर संकट, आठ गांवों के किसान परेशान
आजमगढ़, अक्टूबर 28 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। बिलरियागंज और महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के आठ गांवों के सैकड़ों किसानों की तैयार धान की फसल पर संकट मंडरा रहा है। शारदा सहायक खंड-32 नहर का पानी खेतों में भरने से किसान परेशान हैं। आरोप है कि नहर में दर्जनों अवैध पाइप लगाकर पानी खेतों में छोड़ा जा रहा है। इससे दनवई ताल का पानी भी खेतों तक पहुंच गया है। महराजगंज और बिलरियागंज विकासखंड की सीमा पर स्थित दनवई ताल करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। इसके किनारे दोनों ब्लॉक के आठ से अधिक गांवों के सैकड़ों किसानों के खेत हैं। इस समय खेतों में धान की फसल तैयार है। ताल से करीब 100 मीटर की दूरी पर शारदा सहायक खंड-32 की नहर गुजरती है। आरोप है कि नहर के किनारे स्थित खेतों के कुछ किसानों ने उसमें अवैध रूप से पाइप लगा रखे हैं। इन पाइपों से पानी धान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.