आजमगढ़, सितम्बर 4 -- Azamgarh News: मोहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मोहम्मदपुर ब्लाक के मोहिउद्दीनपुर गांव के समीप नहर की पुलिया टूट गई है। जिसके चलते उसे बंद कर दिया गया है। नहर का पानी सड़क के ऊपर बह रहा है। जिससे कई ग्रामीणों की फसल जलमग्न हो गई है। वहीं, कई लोगों के घरों में भी पानी पहुंच गया है। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मोहम्मदपुर ब्लाक के मोहिउद्दीनपुर गांव की तरफ जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, नहर के पास पुलिया टूट जाने से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। इस मार्ग से फैजुल्लाहपुर, बेलवार पार, बरईपुर, काजियाकूबपुर, अम्बरपुर, बीबीपुर सहित दर्जनों गांवों के हजारों लोगों का प्रतिदिन आना-जाना होता है। जिससे काफी दिक्कत हो रही है। इस समस्या से संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों ने अवगत गया है, लेकिन ध्यान नहीं ...