आजमगढ़, जुलाई 7 -- Azamgarh News: अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में रविवार की रात को एक मजदूर का नहर किनारे शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने उक्त मजदूर की हत्या की आशंका जताते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतरौलिया थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी 45 वर्षीय रामलौट निषाद पुत्र बैजनाथ निषादमजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। परिजन का कहना है कि वह रविवार रात करीब आठ बजे घर से शौच के लिए गांव के पास स्थित नहर पुलिया की ओर गये थे। जब वे काफी देर बाद घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान उनका शव नहर किनारे पड़ा मिला। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम क...