आजमगढ़, अगस्त 10 -- Azamgarh News: पवई, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के भुखली गांव के पास दो दिन पूर्व नहर कटने से किसानों का 50 बीघा धान की फसल डूब गई। मौके पर पहुंचे शारदा सहायक खंड-32 के जेई ने ग्रामीणों की मदद से शनिवार की शाम को कटी नहर को बधवा दिया। विकास खंड पवई के भुखली गांव के से होकर शारदा सहायक खंड -32 की नहर गुजरी है। ग्रामीणों का कहना है कि भुखली गांव के पास दो दिन पूर्व नहर की पटरी कट जाने से भुखली, सधनपुर और बस्ती चक गुलरा गांव के दर्जनों किसानों की करीब 50 बीघा धान की फसल पानी में डूब गई है। फसल पानी में डूब जाने से किसान फसल के खराब होने को लेकर चिंतित हैं। किसानों ने नहर विभाग के जेई से संपर्क कर सूचना दी। खबर पाकर शनिवार की शाम को मौके पर आए शारदा सहायक खंड -32 के जेई राजू राजभर ने ग्रामीणों की मदद से नह...