आजमगढ़, जुलाई 3 -- Azamgarh News: निजामाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सोशलिस्ट किसान सभा और पूर्वांचल किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो, किसान आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। सोशलिस्ट किसान सभा और पूर्वांचल किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि निजामाबाद क्षेत्र के मंझारी, भानीपुर से सोफीपुर, करियावर, भीरू की पुलिया से मेढ़ी, ददरा, टीकापुर, सहनूपुर, खरकौली, लछेहा, कौड़िया क्षेत्र में नहरों में पानी नहीं है। जबकि धान की रोपाई भी शुरू हो गई है। नहरों में पानी न होने से किसान परेशान हैं। किसान नेता राजीव यादव ने कहा कि अगर नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो क्षेत्र के किसान आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। यह भी पढ़ें- दो वर्षों से तालाब-बोरिंग योजना ठप, खरीफ सीजन म...