आजमगढ़, जुलाई 9 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। नशीले पदार्थों की बिक्री पर अंकुश न लगा पाने पर एसएसपी ने सरायमीर थाना के एक दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया है। दोनों ने नशीले पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई नहीं की। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि समीक्षा के दौरान सरामयीर थाने में तैनात उपनिरीक्षक सच्चिदानंद यादव और आरक्षी विकास कुमार यादव की लापरवाही मिली। अपने हल्का, बीट क्षेत्र में समुचित भ्रमण, प्रभावी गश्त, पेट्रोलिंग और सतर्क दृष्टि न रखते हुए सही ढंग से कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया। मादक पदार्थों के सेवन, खरीद-फरोख्त पर प्रभावी अंकुश न लगाने, अभियुक्त के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई न करने पर दोनों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। तीन जुलाई को बीनापारा पुलिया के पास वीरू सोनकर निवासी पूनापोख...