आजमगढ़, सितम्बर 14 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। मंडलीय अस्पताल के ओएसटी (ओपिओइड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी) सेंटर में इंजेक्शन के जरिये नशा करने वाले तीन से चार नए युवा हर सप्ताह पहुंच रहे हैं। वर्तमान में सेंटर पर करीब 100 लोगों का पंजीकरण कर उपचार किया जा रहा है। नशा छोड़ने के लिए मरीजों को नियमित रूप से अस्पताल आना पड़ता है और काउंसलर की मौजूदगी में निर्धारित दवा का सेवन कराया जाता है। जिले में इंजेक्शन से ड्रग्स का सेवन करने वाले तथा हेरोइन और स्मैक का नशा करने वाले युवाओं की आदत छुड़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंडलीय अस्पताल में ओएसटी सेंटर संचालित किया जा रहा है। इसका संचालन उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के अंतर्गत किया जा रहा है। सेंटर पर नशे के आदी लोगों के उपचार के साथ उनकी काउंसिलिंग भी की जाती है। प्रशिक्षित...