Azamgarh News: नशा मुक्ति के लिए निकाली गई जागरूकता रैली
आजमगढ़, जुलाई 9 -- Azamgarh News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत कटघर लालगंज के चकिया भगवानपुर गायत्री मंदिर से गुरुवार को शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा देश को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली ने क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान धरती हमारी मां है, इसे कचरे और प्लास्टिक से गंदा मत करो। नशे को दूर भगाना है, खुशहाली को लाना है, स्वच्छ पर्यावरण में ही स्वस्थ शरीर और निर्मल मन का वास होता है जैसे नारे लगाए गए। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन विजय सोनकर, सुभाष यादव, हिमांशु सिंह, संजय जायसवाल, प्यारेलाल गुप्त, राणा प्रताप यादव, इंदु सिंह,जगत नारायण जायसवाल, हरीलाल यादव आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.