आजमगढ़, अगस्त 14 -- Azamgarh News: आजमगढ़। नगर के लक्षीरामपुर स्थित वेदांता स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जन-जागरूकता के संदेश के साथ नगर में भव्य एवं ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में 300 मीटर लंबा विशाल तिरंगा आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। वेदांता ग्रुप के डायरेक्टर विशाल जायसवाल और मैनेजिंग डायरेक्टर रित्विक जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं के उत्साह और देशभक्ति गीतों की धुन के साथ निकली इस तिरंगा यात्रा का नगर चौराहों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। यात्रा संस्थान परिसर से प्रारंभ होकर बिलरिया की चुंगी, पहाड़पुर, तकिया, मुख्य चौक, मातबरगंज, पुरानी सब्जी मंडी, पांडेय बाजार नगर के विभिन्न मार्...