Azamgarh News: नरोत्तम ब्रह्म बाबा मंदिर में उमड़ रहे श्रद्धालु
आजमगढ़, अगस्त 25 -- Azamgarh News: बिलरियागंज, संवाददाता। क्षेत्र के भीमबर बाजार स्थित नरोत्तम ब्रह्म बाबा मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय अखंड हरिकीर्तन महायज्ञ में सोमवार को दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। इस दौरान भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नरोत्तम ब्रह्म बाबा मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय अखंड हरि कीर्तन महायज्ञ के दूसरे दिन गाजीपुर और मऊ जनपद से आए वीरेंद्र सिंह और कैलाश पांडेय की टीम ने संगीतमय हरिकीर्तन किया। मंदिर परिसर में चल रहे भंडारे में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। 27 अगस्त पूर्णिमा के दिन महायज्ञ का समापन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.