आजमगढ़, सितम्बर 29 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी से आजिज आकर गुरुटोला-अनंतपुरा वार्ड के नागरिकों ने सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले एक साल से भी अधिक समय से पूरा इलाका बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है, लेकिन जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि वार्ड की नालियां टूटी पड़ी हैं, जिन पर न तो पटिया रखी गई है और न ही क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग की मरम्मत कराई गई है। इसके अलावा साफ-सफाई की स्थिति बद से बदतर है। नगर पालिका की कारगुजारी का आलम यह है कि कई जगहों पर लगाई गई स्ट्रीट लाइटें 24 घंटे जलकर रहीं तो कई जगह अंधेरा रहता है। पेजयल के लिए लगी प्याऊ की टंकियों का रखरखाव न होने से उनमें पेड़ की...