आजमगढ़, अगस्त 21 -- Azamgarh News: मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सराय पलटू गांव में गुरुवार को ननिहाल में रह रहे पांच वर्षीय बालक की सर्प दंस से मौत हो गई। बालक अपनी मां के साथ दो माह से ननिहाल में रह रहा था। बालक के मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

घटना का विवरण निजामाबाद थाना क्षेत्र के सेंटरवा गांव निवासी राम प्रसाद यादव का पांच वर्षीय पुत्र सिवान यादव दो माह से अपनी मां पूजा के साथ गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सरायपल्टू गांव स्थित ननिहाल में रहा था। शुक्रवार को उसे घर जाना था। गुरुवार की रात बालक अपनी मां के साथ रो रहा था। इस दौरान बिस्तर पर सांप ने डस लिया। बालक के रोने के बाद मां उठी लाईट जलाई तो सांप जा रहा था। इसके बाद लोगों को जानकारी हुई। लोगों ने बालक के पिता प्रमोद को घटना की जानकी दी। प्र...