Azamgarh News: ननिहाल में तीन वर्षीय बालक की सर्प दंश से मौत
आजमगढ़, अक्टूबर 10 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। गंभीरपुर थाना क्षेत्र क कमरावा गांव में ननिहाल आए तीन साल के बालक की शुक्रवार की रात में सर्प दंश से मौत हो गई। इकलोते पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनो ने शव को का अंतिम संस्कार कर दिया। गंभीरपुर निवासी सरफराज का तीन वर्षीय पुत्र अल्तमस अपने शुक्रवार की सुबह ही अपने ननिहाल गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कमरावां गांव गया था। शाम करीब छह बजे वह घर के आंगन में खेल रहा था। इस दौरान सांप ने उसे डंस लिया। घटना के बाद परिजन उसे पहले झाड़-फूंक कराने के लिए ले गए। हालत में सुधार नहीं होने पर वे उसे लालगंज स्थित सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। बालक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। परिजन बालक को लेकर जौनपुर जिला अस्पताल पहुंचे, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बालक इकलौता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.