Azamgarh News: नदी में डूबे किशोर का 18 घंटे बाद मिला शव
आजमगढ़, अक्टूबर 3 -- Azamgarh News: अहरौला/शाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अहरौला थाना क्षेत्र के समसाबाद गांव के पास मझुई नदी में डूबे किशोर का शव 18 घंटे बाद शनिवार को उतराया मिला। एनडीआरएफ की टीम उसकी तलाश कर रही थी। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। अहरौला थाना क्षेत्र के सजनी गांव निवासी 13 वर्षीय आदित्य उर्फ प्रियांशु पुत्र पप्पू गौतम कक्षा छह का छात्र था। शुक्रवार को वह अपने चार साथियों के साथ क्षेत्र के दूबे का पूरा गांव के पास मझुई नदी में नहाने गया था। गांव के लोगों ने बताया कि वह नहाने के लिए नदी में कूदा। इसके बाद ऊपर नहीं आया। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: किशोर का नदी में दूसरे दिन उतराया मिला शव उसके साथ गए अन्य लड़कों ने घर पर घटना की सूचना दी। जानकारी होते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और नदी में प्रियांशु की तलाश शुरू की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.