Azamgarh News: नगर पालिका तिराहे के पास बीच रास्ते में धंस गई सड़क
आजमगढ़, सितम्बर 11 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। नगरपालिका तिराहा के समीप सड़क बीच रास्ते में धंस गई है। मरम्मत कराने के स्थान पर नगरपालिका कर्मियों ने ऊपर से पटिया रख दी है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। नगर के सिविल लाइंस मोहल्ला से मुख्य चौक के लिए गई सड़क लोक निर्माण विभाग की है। नगर पालिका तिराहा के पास नाला सड़क को क्रास कर बांध के उस पार गया है। आस-पास के दुकानदारों का कहना है कि तत्कालीन जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने तिराहे का चौड़ीकरण कराया था। चौड़ीकरण के दौरान मुख्य सड़क के नीचे से नाला क्रास कर बांध के उस पार गया है। इस नाला के ऊपर से अवैध निर्माण कर माल खोल दिया गया है। जलनिकासी अवरुद्ध होने से नाला नीचे से ही रिसाव कर रहा है। जिसके चलते मॉल के बगल में दो दिन पूर्व गैस सिलेंडर लदी टेंपो के चलते सड़क की पटरी धंस गई थी। बगल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.