Azamgarh News: नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर युवक को किया घायल
आजमगढ़, सितम्बर 22 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना क्षेत्र के चकबिजुली गांव में नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर युवक को घायल कर दिया। चकबिजुली गांव निवासी राजकुमार ने आरोप लगाया कि दो दिन पूर्व उनका बेटा राजन रात करीब आठ बजे दूसरे मकान पर सोने जा रहा था। सड़क पार करते समय चेहरा ढककर आए दो लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव के लेाग पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। घायल राजन को वाराणसी स्थित बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। राजन के पिता की तहरीर पर पुलिस दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.