Azamgarh News: नए रंग-रूप में नजर आएगा मंडलीय अस्पताल का आयुष विंग
आजमगढ़, जुलाई 10 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। लंबे समय से बदहाल पड़े मंडलीय अस्पताल के आयुष विंग की हालत जल्द सुधरने वाली है। 22.50 लाख रुपये की लागत से अस्पताल की सूरत बदली जाएगी। मरीजों की जांच के लिए डिजिटल उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही उनके रुकने के लिए प्रतीक्षालय बनाया जाएगा। मंडलीय अस्पताल परिसर में ही आयुष विंग है। यहां आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथिक तीनों विधाओं से मरीजों का इलाज किया जाता है। कोरोना काल में इस भवन को कोरोना सैंपल कलेक्शन सेंटर बना दिया दिया गया। इसके बाद यह उपेक्षा का शिकार हो गया। बाद में भवन को स्टोररूम बना दिया गया। आयुष विंग में तैनात डॉक्टरों को बैठने के लिए व्यवस्थित स्थान नहीं मिल पा रहा है। एसआईसी ने एक छोटे कक्ष में आयुर्वेद के दो डॉक्टरों को तैनात किया है। वहां दवा आदि रखने के लिए भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.