आजमगढ़, अक्टूबर 15 -- Azamgarh News: चक्रपानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर परिसर में 17 करोड़ की लागत से पैरामेडिकल कालेज के एकेडमिक भवन का निर्माण सालभर से चल रहा है। दो मंजिला भवन का निर्माण कार्य मार्च 2027 में पूरा होना है। अभी तक करीब 40 प्रतिशत ही निर्माण कार्य हुआ है। राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में पांच विषय में 110 सीटों पर पैरामेडिकल की पढ़ाई होती है। राजकीय मेडिकल कालेज में पैरामेडिकल कालेज का एकेडमिक भवन नहीं था। छात्रों की पढ़ाई दूसरे भवन में चल रही है। समुचित स्थान के अभाव में अव्यवस्था है। छात्रों को पर्याप्त अनुकूल सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। मेडिकल कालेज परिसर में पैरामेडिकल कालेज का नया एकेडमिक भवन बनाने के लिए एक साल पूर्व मंजूरी मिली थी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण इकाई उत्तर प्रद...