आजमगढ़, अक्टूबर 15 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। धान खरीद के लिए विपणन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। तीन अक्तूबर से पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। 12 दिन में करीब एक हजार किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। पिछले वर्ष 16604 से अधिक किसानों ने पंजीकरण कराकर अपनी उपज बेची थी। जनपद में धान की खरीद एक नवंबर से 28 फरवरी 2027 तक चलेगी। धान की खरीद के लिए कुल 83 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। धान खरीदने के लिए तीन एंजेसी नामित की गई हैं। विपणन विभाग की तरफ से 33 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद की जाएगी। इसके साथ ही पीसीएफ की ओर से धान की खरीद के लिए 49 क्रय केंद्र और भारतीय खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र बनाया गया है। सामान्य धान खरीद का समर्थन मूल्य 2441 और ग्रेड ए धान का समर्थन मूल्य 2461 रुपया प्रति क्विंटल तय किया गया है। धान की बिक्री क...