आजमगढ़, जुलाई 25 -- Azamgarh News: तरवां, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बनगांव ग्राम में शुक्रवार की सुबह खेत की रोपाई कर रहे वृद्ध किसान की लाठी-डंडे से हमलाकर हत्या कर दी गई। मृत किसान के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या की घटना तरवां थाना क्षेत्र के ग्राम बनगांव निवासी 60 वर्षीय रामबली यादव पुत्र स्व. बैजनाथ यादव शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे घर से कुछ दूर स्थित अपने खेत में परिजनों के साथ धान की रोपाई कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि उसी दौरान पांच की संख्या में आए हमलावरों ने धान की रोपाई कर रहे रामबली पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल रामबली की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। परिजनों...